अपराध

रायपुर में नारकोटिक्स मामलों की वित्तीय जांच पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रायपुर में नारकोटिक्स मामलों की वित्तीय जांच पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026

रायपुर में नारकोटिक्स मामलों की वित्तीय जांच पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों के सत्तर पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स अमित कुमार ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान और जब्ती पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। कार्यशाला में आयकर और जीएसटी से जुड़े विशेषज्ञों ने वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण तथा अवैध धन की पहचान के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।