राज्य

रायपुर रेल मंडल द्वारा “राष्ट्रीय एकता दिवस” का हुआ आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रायपुर रेल मंडल द्वारा “राष्ट्रीय एकता दिवस” का हुआ आयोजन

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर दयानंद के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। एकता दौड़ का शुभारंभ सेक्रेसा स्टेडियम, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी से हुआ और इसका समापन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रायपुर में किया गया।

इस कार्यक्रम में रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर दयानंद द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को भी स्मरण किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।