रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 30 सितंबर 2026
रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी संपत्तियों और भूखंडों का हाईटेक ड्रोन सर्वे और जीआईएस मैपिंग कराएगा। इसके साथ ही पुराने कागजी रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। प्राधिकरण की हर संपत्ति को यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी यूपीआईएन दिया जाएगा। डोर-टू-डोर सर्वे के जरिए संपत्तियों का भौतिक सत्यापन और जियो-टैगिंग की जाएगी। इससे प्राधिकरण के पास संपत्तियों का व्यापक डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा। रिकॉर्ड सत्यापन और संपत्ति प्रबंधन में सुविधा के साथ भविष्य में नामांतरण, लीज नवीनीकरण, भवन अनुज्ञा और एनओसी जैसी नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन और अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।