देश

रायसेन में 84 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 31 सड़कों का भूमिपूजन और शिलान्यास

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रायसेन में 84 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 31 सड़कों का भूमिपूजन और शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण संपर्क मार्गों के विकास के साथ महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत बनाने और लखपति दीदी अभियान को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

रायसेन, अक्टूबर 12: जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 31 सड़कों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन सड़कों की कुल लंबाई 84 किलोमीटर से अधिक है। इनके निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में श्री चौहान ने महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और लखपति दीदी अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने रायसेन जिले में गरीबी मुक्त गांवों के मॉडल विकसित करने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण परिवारों को आजीविका के अवसरों से जोड़ने की बात कही।

इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों को सहायता राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।