राज्य

रायसेन में एक दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता-सह-मेंटरिंग कार्यशाला आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रायसेन में एक दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता-सह-मेंटरिंग कार्यशाला आयोजित

रायसेन में दिव्यांगजनों के लिए विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

डेफ वीक पर मूक-बधिरों को कानूनी अधिकारों की जानकारी

दिव्यांगजनों को निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

न्याय तक सुगम पहुंच के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित

रायसेन में डेफ वीक के अवसर पर सुनने और बोलने में अक्षम व्यक्तियों के लिए एक दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता-सह-मेंटरिंग कार्यशाला आयोजित की गई। नालसा शिक्षा योजना 2026 के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जबलपुर से रायसेन के सभाकक्ष में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला में मूक-बधिर व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा, रोजगार और शासकीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सचिव हर्षिणी यादव ने कहा कि पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को न्याय तक समान और सुगम पहुंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए गए।

------ बाइट: अभिलाषा विश्वकर्मा, एमआरसी, जनपद शिक्षा केंद्र, साँची

-----

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।