रायसेन में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला, विद्यार्थियों को साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा की जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पुलिस और उच्च शिक्षा विभाग ने किया आयोजन।
कानून, नागरिक अधिकार, महिला-बाल सुरक्षा, नशामुक्ति और आपदा प्रबंधन पर विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें जागरूक किया गया।
रायसेन, अक्टूबर 28: जिले के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में मध्यप्रदेश पुलिस और उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को कानून, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। एएसपी दीपक नायक, एसडीओपी आकांक्षा तलया और यातायात प्रभारी स्नेहा चंदेल सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने संविधान, नागरिक अधिकारों, महिला एवं बाल सुरक्षा, डिजिटल नागरिकता और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। संवाद सत्र में विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
-----------