रायसेन जिला पंचायत वार्ड-3 के उपचुनाव में पूजा चौकसे विजयी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायसेन जिला पंचायत वार्ड-3 में पूजा चौकसे विजयी
पूजा चौकसे ने 4 हजार 900 मतों से दर्ज की जीत
रायसेन जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-3 के उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण लोधी को 4 हजार 900 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में छह राउंड में मतगणना पूरी हुई। मतगणना के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता सहित अधिकारी मौजूद रहे।
सभी छह चरणों में पूजा चौकसे बढ़त बनाए रहीं। सीट रिक्त होने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद पूजा चौकसे के समर्थकों ने रायसेन शहर में विजय जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर समर्थकों ने जश्न मनाया और मिठाई बांटी। पूजा चौकसे ने जीत के बाद मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
बाइट — श्रीमती पूजा चौकसे, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, रायसेन
बाइट — अरुण कुमार विश्वकर्मा, कलेक्टर, रायसेन
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रायसेन जिला पंचायत के वार्ड-3 में उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे ने लक्ष्मण लोधी को 4,900 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। यह चुनाव स्थानीय राजनीतिक गतिशीलता को दर्शाता है और ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता भागीदारी के महत्व को रेखांकित करता है। चुनाव के परिणाम से पंचायत में नयी नीतियाँ और विकास योजनाएँ लागू हो सकती हैं, जिससे बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। जनता के लिए यह एक अवसर है कि वे अपने प्रतिनिधियों के कार्यों पर नजर रखें और सामाजिक बदलाव में सक्रिय भूमिका न