रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प वर्षा कर महिला किसानों का किया सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायसेन के सांची में महिला किसान दिवस का आयोजन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प वर्षा कर महिला किसानों का किया सम्मान
महिला किसान दिवस पर रायसेन के सांची में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचीं महिला किसानों पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री चौहान ने परिसर में पौधारोपण भी किया और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक बदलावों की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेती में नवाचार बेहद आवश्यक हो गया है। किसानों को प्रेरित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब हमें केवल परंपरागत खेती तक सीमित न रहकर, आधुनिक तकनीक और उन्नत खेती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा।
इससे न केवल कृषि पैदावार में बढ़ोतरी होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला किसान और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
---------- बाइट शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री