अपराध

रायसेन में ‘नमामि भारतम्’ के तहत गूंजा वंदे मातरम्

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रायसेन में ‘नमामि भारतम्’ के तहत गूंजा वंदे मातरम्

रामलीला मैदान स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यार्थियों

शिक्षकों और नागरिकों ने एक स्वर-एक लय में किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन

रायसेन, सितंबर 25: जिले के रामलीला मैदान स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और नगर के नागरिकों ने सहभागिता की।

सुबह 11 बजे सभी ने एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। मुख्य वक्ता एवं शिक्षिका अमिता त्रिपाठी ने बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम में तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सोनी, उप निरीक्षक श्रद्धा उइके, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाहा और एडवोकेट दिनेश शर्मा सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।

--------

बाईट अमिता त्रिपाठी मुख्य वक्ता व शिक्षिका रायसेन

🎙️ जनता का संदेश का मत

राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हमें याद दिलाता है कि एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों से समाज की जड़ें मजबूत होती हैं। जब भी असहमति या संघर्ष उत्पन्न हो, तो संवाद और सहानुभूति से समाधान ढूँढ़ें, न कि हिंसा से। शिक्षा और परस्पर सम्मान के माध्यम से हम एक समावेशी समाज बना सकते हैं, जहाँ हर आवाज़ को सुना और स्वीकार किया जाए। इस प्रेरणा को अपने रोज़मर्रा के कार्यों में उतारें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।