राज्य

रायसेन में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू, 150 स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रायसेन में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू, 150 स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षण

रायसेन में होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन और ‘मेरा युवा भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय ‘युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण’ का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में ‘मेरा युवा भारत’ के 150 युवा स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक कौशल से प्रशिक्षित करना है, ताकि आपात स्थिति में वे प्रशासन और राहत दलों के साथ मिलकर आमजन की सहायता कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान कंपनी कमांडर मयंक सेन ने जल एवं बाढ़ प्रबंधन की जानकारी दी।

बाइट: मयंक सेन, कंपनी कमांडर, जिला होमगार्ड रायसेन

---

लोअर हेडर

रायसेन में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू

150 स्वयंसेवक सीख रहे आपदा प्रबंधन के गुर

जल और बाढ़ प्रबंधन की दी गई जानकारी

आपात स्थिति में राहत के लिए होंगे तैयार

सात दिवसीय प्रशिक्षण में व्यावहारिक कौशल पर जोर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।