व्यापार

RBI का बड़ा फैसला, साइबर फ्रॉड हुआ तो मनमानी नहीं कर पाएंगे बैंक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
RBI का बड़ा फैसला, साइबर फ्रॉड हुआ तो मनमानी नहीं कर पाएंगे बैंक

आज के डिजिटल जमाने में साइबर फ्रॉड के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. शातिर ठग लोगों को अपने झांसे में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई को हड़प लेते हैं.

साइबर फ्रॉर्ड से जुड़े कई मामले सामने आते हैं.

ऐसे में कई बार धोखाधड़ी से जुड़े किसी संदिग्ध ट्रांजेक्शन के कारण बैंक ग्राहक के अकाउंट से पैसे निकालने या फिर ट्रांसफर करने पर भी प्रतिबंध लगा देते हैं.

दिक्कत तो सबसे ज्यादा तब बढ़ती है जब ग्राहक को इस बात का पता चलता है कि आखिर रोक लगाई क्यों लगाई गई है और उसे हटवाने के लिए करना क्या होगा.

इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने इस पूरे प्रोसेस को लेकर नए नियम जारी किए हैं.

बता दें कि RBI ने 27 नवंबर 2026 को नए नियम जारी किए हैं.

इसके तहत अगर किसी बैंक को किसी व्यक्ति के अकाउंट में साइबर फ्रॉड से जुड़ा कोई संदिग्ध लेनदेन मिलता है तो ऐसी स्थिति में वह पैसे निकालने पर रोक लगा सकते है.

लेकिन अब अहम बात यह है कि अब बैंक को इसके पीछे कारण ग्राहक को बताना होगा.

RBI के नए नियमों में क्या-क्या बदला?

1.

संदिग्ध अकाउंट पर रोक - बैंक को किसी अकाउंट में धोखाधड़ी का शक होता है तो पूरे पैसे या अकाउंट से रकम निकालने पर रोक लगाने का अधिकार रहेगा, लेकिन पहले जांच जरूरी होगी.

2.

ग्राहक को देनी होगी जानकारी - बैंक ने ग्राहक के अकाउंट पर रोक क्यों लगाई है और उसे हटवाने का तरीका ग्राहक को बताना होगा.

3.

जवाब देने के लिए 7 दिन - इसके अलावा ग्राहक को अपनी सफाई और जरूरी दस्तावेज देने के लिए एक हफ्ते का समय मिलेगा.

4.

बैंक को भी 7 दिन - जब ग्राहक का जवाब मिल जाएगा तो उसके जवाब मिलने के बाद बैंक को भी एक हफ्ते के अंदर ही उसकी जांच करनी होगी.

5.

पुलिस को भेजा जाएगा मामला - अगर बैंक को ग्राहक का जवाब सही नहीं लगता या फिर अगर ग्राहक जवाब ही नहीं देता है तो इस मामले को पुलिस तक भेजा जाएगा.

  1. 31वें दिन हट सकती है रोक - पुलिस को मामला भेजने के एक महीने के अंदर रोक जारी रखने का कानूनी आदेश नहीं मिलता और बैंक अपनी जांच से संतुष्ट होता है तो 31वें दिन रोक हटानी होगी.

7.

श

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।