RCB-MI से CSK-KKR तक, एक क्लिक में देखें सभी 10 टीमों ने किसे किया रिलीज और रिटेन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
IPL 2027 Released and Retained Players List: आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है.
हालांकि, रिटेंशन लिस्ट जारी होने से कुछ देर पहले महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) ने आईपीएल से संन्यास ले लिया. धोनी आईपीएल 2027 में चेन्नई के मेंटॉर होंगे.
वहीं हर्षल पटेल ट्रेड डील के जरिए सनराइजर्स हैदराबाद से गुजरात टाइटंस में चले गए. लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भी ट्रेड डील हुई.
मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ लखनऊ से राजस्थान में गए तो सैम कर्रन राजस्थान से लखनऊ में गए.
इसके बाद सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की.
1- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Released And Retained Players List IPL 2027)
रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट- प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फाउल्क्स, स्पेन्सर जॉनसन, अमान खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फोरेस्टर और मैकनील नोरोन्हा
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड बेविस, जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा, नूर अहमद, उर्विल पटेल, सरफराज खान, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Released And Retained Players List IPL 2027)
रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट- आवेश खान, एनरिक नॉर्ट्जे, मैथ्यू ब्रीट्जके, जॉर्ज लिंडे और नमन तिवारी
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट- अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, जोश इंग्लिस, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, कुलदीप यादव, सैम कर्रन, अक्षत रघुवंशी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अर्जुन तेंदुलकर, मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, मोहसिन खान, आयुष बदोन
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर IPL 2027 की रिटेंशन और रिलीज सूची के बारे में है, जिसमें सभी 10 टीमों ने अपने खिलाड़ियों का चयन घोषित किया है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे टीमों की रणनीति स्पष्ट होती है और प्रशंसकों को यह पता चलता है कि कौन से खिलाड़ी नई टीम में शामिल होंगे। इसके अलावा, महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास और मेंटॉर बनना, तथा हर्षल पटेल का ट्रेड, खेल के प्रशंसकों के लिए बड़ी चर्चा का विषय बनेगा। इससे फैंस को टीमों के बदलावों पर विचार करने का मौका मिलेगा और टिकट बिक्री तथा मर्चेंडाइज़ पर भी असर पड़ सकता है।