खेल

Real Estate में सचिन तेंदुलकर का चौका, 70 करोड़ में खरीदी 4 एकड़ जमीन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Real Estate में सचिन तेंदुलकर का चौका, 70 करोड़ में खरीदी 4 एकड़ जमीन

क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों दिल जीतने वाले सचिन तेंदुलकर अब रियल एस्टेट में भी बड़ा दांव लगाते नजर आ रहे हैं.

रजिस्ट्री से आंकड़ों के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के लोनावला में करीब 70 करोड़ रुपये में 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है.

ये सौदा 4 सितंबर 2026 को तीन अलग-अलग पंजीकृत दस्तावेजों के जरिए पूरा हुआ है.

कितने करोड़ में हुआ सौदा?

तेंदुलकर ने लोनावला में कुल 3.86 एकड़ जमीन के लिए करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

इसमें सबसे बड़ा हिस्सा करीब 3.09 एकड़ का है, जिस पर उनका पूरा मालिकाना हक है. बाकी दो संपत्तियों में उन्होंने 50 प्रतिशत अविभाजित हिस्सेदारी खरीदी है. ये पूरी जमीन करीब 1.68 लाख वर्ग फुट में फैली हुई है.

संपत्ति में करीब 2,100 वर्ग फुट का बना हुआ ढांचा भी शामिल है.

होर्मुज पर ईरान ने बना डाला नया प्लान, भारत के लिए कितना खतरा?

सरकारी खजाने में कितने गए?

इस संपत्ति सौदे पर तेंदुलकर ने करीब 4.20 करोड़ रुपये की स्टांप फीस दी है.

इसके अलावा पंजीकरण फीस के तौर पर करीब 90 हजार रुपये का पेमेंट किया गया है. यानी जमीन की कीमत के अलावा भी इस सौदे पर अच्छी-खासी रकम खर्च हुई है.

लोनावला में क्यों बढ़ रही है रियल एस्टेट की मांग?

मुंबई के नजदीक होने के कारण लोनावला लंबे समय से छुट्टियां बिताने और दूसरा घर खरीदने वालों की पसंद रहा है.

हरियाली, मौसम और मुंबई-पुणे के बीच ये ऐसा बसा है कि यहां की महंगी संपत्तियां भी लोगों को पसंद आती हैं.

खास तौर पर बड़े कारोबारी, निवेशक और मशहूर हस्तियां यहां जमीन और दूसरे घरों में निवेश करते रहे हैं. तेंदुलकर की ये खरीद भी लोनावला में महंगी जमीन की मांग को दिखाती है.

<a href="https://www.ab

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।