रेल मंत्रालय ने दीपावली और छठ पर्व के दौरान 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां का संचालन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर,7 नवंबर 2026
रेल मंत्रालय ने दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड को नियंत्रित करने के लिए तैयारियां की हैं। त्योहारों के दौरान रेलवे करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई है और ए.आई से लैस कैमरे भी लगाए गए हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आम दिनों में रोजाना पांच लाख से अधिक यात्री आते हैं, जबकि त्योहारों के दौरान यह संख्या बढ़कर करीब आठ लाख हो जाती है।
श्री वैष्णव ने बताया कि यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने और भीड़ को संभालने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ए.आई से लैस 700 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। इस वर्ष आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणियों के यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रतीक्षा क्षेत्र बनाए गए हैं।
ऐसी व्यवस्था त्योहारों के दौरान अधिक भीड़ वाले देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी की गई है।