राज्य

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चक्रवात अर्नब से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चक्रवात अर्नब से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज चक्रवात ‘अर्नब’ के कल तट से टकराने की संभावना को देखते हुए, इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री वैष्णव ने बताया कि विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम रेलवे डिवीजनों में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं और आवश्‍यकता के अनुसार त्वरित उपाय तैयार रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि जोनल, डिविजनल और बोर्ड स्तर पर ‘वॉर रूम’ सक्रिय हैं और चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। श्री वैष्णव ने जोर देकर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और लगभग 600 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मंत्री ने बताया कि मरम्मत के सामान से लदी राहत वैगनें कृष्णा कैनाल, बिट्रागुंटा, मामिदिपुडी, विशाखापत्तनम, पलासा और पोंडुरू में तैनात की गई हैं। प्रमुख जंक्शनों पर डीजल लोको, पावर यूनिट और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है। श्री वैष्णव ने बताया कि अर्थमूवर, पेड़ काटने वाली मशीनें और जरूरी कार्य के लिए आवश्‍यक उपकरण थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और एनडीआरएफ तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।