राज्य

रेलवे ने मंजूर की दो बड़ी परियोजनाएं, सुरक्षा और माल ढुलाई को मिलेगी मजबूती

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रेलवे ने मंजूर की दो बड़ी परियोजनाएं, सुरक्षा और माल ढुलाई को मिलेगी मजबूती

सितंबर 29, नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने सुरक्षा और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए दो अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। रेलवे ने उत्तर पूर्व रेलवे के वाराणसी मंडल में 614.75 रूट किलोमीटर पर कवच वर्जन 4.0 लगाने को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 223 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम कवच सिग्नल पासिंग एट डेंजर को रोकने और जरूरत पड़ने पर ट्रेन में अपने आप ब्रेक लगाने में मदद करता है।

वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किलोमीटर लंबे बरबिल बोलानीखदान रेलखंड के दोहरीकरण को भी मंजूरी दी गई है। 122 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से सालाना 8.9 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी और मालगाड़ियों की देरी कम होगी। यह रेलखंड एनर्जी, मिनरल एंड सीमेंट कॉरिडोर का हिस्सा है और मुख्य रूप से लौह अयस्क की ढुलाई के लिए महत्वपूर्ण है।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।