रेणुकाजी मिनी जू में गूंजी बाघों की दहाड़, विधायक विनय कुमार ने किया 1.62 करोड़ के टाइगर एंक्लोजर का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रेणुकाजी मिनी चिड़ियाघर में बाघों को देखने का पर्यटकों का इंतजार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र के नागपुर से लाए गए नर और मादा बाघ के जोड़े को नए टाइगर एंक्लोजर में छोड़ दिया गया है। अब पर्यटक यहां बाघ के इस जोड़े का दीदार कर सकेंगे।
रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने 1.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार टाइगर एंक्लोजर का उद्घाटन किया। इसके बाद बाघों के इस जोड़े को बाड़े में छोड़ा गया। वन्य प्राणी विंग ने इनका नाम बाजीराव और मस्तानी रखा है। यह प्रदेश का पहला ऐसा स्थान होगा, जहां पर्यटक एक साथ बाघ के जोड़े को देख सकेंगे।
इसके अलावा चिड़ियाघर में 32 लाख रुपये की लागत से तैयार जीवांश वन्यजीव अस्पताल का भी लोकार्पण किया गया। गौरतलब है कि दोनों बाघों को 20 सितंबर को नागपुर से रेणुकाजी लाया गया था। नए वातावरण के अनुकूल होने के लिए उन्हें करीब डेढ़ महीने तक विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया। विभाग को उम्मीद है कि बाघों के दीदार से रेणुकाजी में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।
visuals