अपराध

रेप के आरोपी यश दयाल की टीम में वापसी! 16 महीने बाद मिली हरी झंडी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रेप के आरोपी यश दयाल की टीम में वापसी! 16 महीने बाद मिली हरी झंडी

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल ने पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला 2025 आईपीएल फाइनल के रूप में खेला था.

इसके बाद से वह लगातार क्रिकेट से दूर रहे. उन पर रेप के दो आरोप हैं, जिसकी जांच चल रही है. इसी बीच दयाल की टीम में वापसी को लेकर खबर सामने आई है.

पहले सामने आई खबरों में बताया गया था कि दयाल ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन से अनापत्ति प्रमात्र पत्र ले लिया है और वह अगले घरेलू सीजन में छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश बोर्ड ने उन्हें मौका मिलने का भरोसा दिया है.

यश दयाल की वापसी पर क्या बोले अंकित चटर्जी?

उत्तर प्रदेश क्रिकेट बोर्ड के CEO अंकित चटर्जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "यश इस साल चयन के लिए उपलब्ध हैं. उन्होंने ट्रायल दिए और अभ्यास मैचों में अच्छा परफॉर्म किया.

उन्हें रणजी ट्रॉफी के कैंप में शामिल किया जाएगा."

बता दें कि राज्य का रणजी ट्रॉफी कैंप शुक्रवार (25 सितंबर) से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होगा. 2026-27 यानी रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी.

उत्तर प्रदेश को पहला मुकाबला बिहार के खिलाफ राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है.

आरसीबी की विनिंग टीम का हिस्सा रहे

2024 में दयाल आरसीबी से जुड़े थे. इसके अगले साल यानी 2025 में बेंगलुरु ने खिताब जीता था. सीजन में यश ने टीम के लिए 15 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे.

वहीं उनके ओवरऑल आईपीएल करियर पर नजर डाली जाए, तो दयाल ने 43 मैचों की 43 पारियों में 33.90 की औसत से 41 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 3/20 का रहा.

यश दयाल का फर्स्ट क्लास करियर

तेज गेंदबाज ने अब तक अपने फर्स्ट क्लास करियर में 27 मैच खेल लिए हैं.

इन मैचों की 50 पारियों में

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बावजूद, समाज को न्याय और सहानुभूति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। जब किसी पर अपराध का आरोप लगे, तो कानूनी प्रक्रिया को पूरा होने दें और पीड़ित की गरिमा का सम्मान करें। हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि हर व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, पर साथ ही समाज को पुनर्निर्माण और शिक्षा के माध्यम से अपराध रोकने के प्रयास करने चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।