खेल

रेप केस में दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर को बड़ी राहत, 36 दिन बाद मिली जमानत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रेप केस में दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर को बड़ी राहत, 36 दिन बाद मिली जमानत

अभिषेक पोरेल 36 दिन से जेल में थे, जिन्हे कथित तौर पर रेप के आरोप में 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था.

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पोरेल को अब बड़ी राहत मिली है, रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.

बता दें कि क्रिकेटर को कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा द्वारा दर्ज शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था.

अभिषेक पोरेल पर छात्रा ने आरोप लगाया था कि क्रिकेटर लगभग साढ़े 3 साल तक उनके साथ रिलेशनशिप में था और शादी का झांसा दिया.

पहले शादी करने के लिए कहा था लेकिन बाद में मना कर दिया गया, जिस कारण उन्हें पुलिस में जाना पड़ा. उनके अनुसार वह क्रिकेटर के साथ विदेश यात्रा पर भी गई थी.

इसी साल 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी.

क्रिकेटर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 , 311, 318 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 66, 72 के तहत मामला दर्ज हुआ था.

यह भी पढ़ें- BCCI को नए चीफ सेलेक्टर की तलाश!

लेकिन अजीत अगरकर की इच्छा क्या है? जानें

कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे.

अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि क्रिकेटर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्द किए जाए, कोर्ट ने फैसला शिकायतकर्ता की फोटो-वीडियो वायरल होने की संभावना को देखते हुए लिया था.

अभिषेक पोरेल क्रिकेट करियर

23 वर्षीय अभिषेक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो डोमेस्टिक में बंगाल के लिए खेलते हैं.

उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैचों की 50 पारियों में 1408 रन बनाए.

लिस्ट-ए में खेली 21 पारियों में उन्होंने 833 रन बनाए, टी 20 में 59 पारियों में उनके 1590 रन हैं.

2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले अभिषेक पोरेल आखिरी संस्करण (2026) तक इसी टीम के साथ रहे.

आईपीएल में

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।