व्यापार

Repo Rate: फिक्स्ड या फ्लोटिंग, होम लोन के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Repo Rate: फिक्स्ड या फ्लोटिंग, होम लोन के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट?

अगर आपने होम लोन लिया है या जल्द लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो ब्याज डर का चुनाव आपके लिए काफी अहम हो सकता है.

खासकर जब रिजर्व बैंक की रेपो रेट में बदलाव होता है, तो इसका असर फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन की EMI पर पड़ सकता है.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि होम लोन के लिए फिक्स्ड रेट चुनना बेहतर है या फ्लोटिंग रेट?

फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों तरह के होम लोन के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं.

फिक्स्ड रेट में लों की ब्याज दर एक तय अवधि तक स्थिर रहती है, जबकि फ्लोटिंग रेट बाजार और रेपो रेट जैसे मानकों के हिसाब से ऊपर-नीचे हो सकता है. इसलिए लोन लेने से पहले इन दोनों ऑप्शनों के बारें में समझना बेहद जरूरी है.

फिक्स्ड रेट होम लोन के क्या है?

फिक्स्ड रेट होम लोन में ब्याज दर पहले से तय रहती है और तय अवधि के दौरान इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाता है.

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ब्याज दर बढ़ने पर आपकी EMI पर तुरंत इसका असर नहीं पड़ता है. इसके अलावा आपको अपनी EMI की बेहतर तरीके से प्लानिंग करने में मदद मिलती है.

यानी आप पहले से अंदाजा लगा सकते हैं कि हर महीने कितनी रकम चुकानी है.

हालांकि, बैंक आमतौर पर फिक्स्ड रेट पर फ्लोटिंग रेट के मुकाबले में ज्यादा ब्याज लेते हैं.

इसकी वजह यह है कि फ्यूचर में ब्याज दर बढ़ने के जोखिम को बैंक अपने ऊपर ले लेते हैं.

फ्लोटिंग रेट होम लोन कैसे करता है काम?

फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन की ब्याज दर समय के साथ बदल सकती है.

अगर संबंधित बेंचमार्क या रेपो रेट में बदलाव होता है, तो बैंक भी अपनी लोन दरों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. जिसका सीधा असर आपकी EMI या लोन चुकाने की अवधि पर पड़ सकता है.

वहीं अगर फ्यूचर में ब्याज दरें कम होती हैं, तो फ्लोटिंग रेट वाले ग्राहकों को इसका फायदा मिल सकता है. साथ ही उनकी EMI या लोन की अवधि भी कम हो सकती है.

वहीं दरें बढ़ने पर EMI का बोझ भी बढ़ जाएगा.

फिक्स्ड या फ्लोटिंग,

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।