Rewa Crime: एक ही लड़की के प्यार में पड़े 2 जिगड़ी यार, एक को रास्ते से हटाने के लिए दूसरे ने उठाया खौफनाक कदम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Madhya Pradesh Rewa Crime: मध्य प्रदेश (MP News) के रीवा में एक लड़की के प्यार ने दो दोस्तों की दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया.
दरअसल, जानकारी सामने आ रही है कि दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे और इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, इसी झगड़े की वजह से आखिरकार हत्या कर दी गई.
बताया जा रहा है कि यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के दुआरी गांव की है.
करीब 30 साल के मोहम्मद इसरार का शव 28 अगस्त को एक बांध और नहर के पास नाले में मिला. इसरार दुआरी पिपरहा गांव का रहने वाला था और 26 अगस्त से लापता था. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
हत्या के विरोध में परिवार वालों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.
पुलिस ने शुरू की जांच इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू की और अब दावा किया जा रहा है कि हत्या के मामले को सुलझा लिया है.
मोहम्मद इसरार 26 अगस्त से लापता था और परिवार वाले उसे ढूंढ रहे ते. 2 दिनों के बाद 28 अगस्त को दुआरी गांव में बांध और नहर के पास नाले में उसका शव मिला. शव की हालत देखने के बाद पुलिस को हत्या का शक हुआ.
पुलिस के मुताबिक, इसरार की गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले. शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और ग्रामीण घटना से गुस्से में थे.
यह भी पढ़ें – Success Story: हालात थे मुश्किल, हौसला था मजबूत, फुटपाथ पर बैग बेचने वाले के बेटे ने NEET, JEE, CUET में लहराया परचम 2 दोस्तों के बीच हुआ झगड़ा पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इसरार और उसके दोस्त आशीष कोल के बीच चल रहे झगड़े की जानकारी सामने आई.
पुलिस से मुताबिक, दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे और इसी वजह से उनके बीच झगड़ा शुरू हुआ था.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि आशीष ने अपने दोस्त इसरार की हत्या कर दी.
मामले की कड़िया जोड़ने के लिए पुलिस ने तकनीकी सबूतों का सहारा लिया और मृतक के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और दूसरे तकनीकी डेटा की जांच की.
पुलिस को मिले अहम सुराग जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले जिनसे वे आशीष कोल तक पहुंचे.
इसके बाद उससे पूछताछ की गई और पुलिस के मुताबिक, हत्या से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगीं.
जांच में पता चला कि घटना से पहले आशीष, इसरार को अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने पहले इसरार को शराब पिलाई, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया.
पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आशीष ने इसरार पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने इसरार की लाश को एक नाले में फेंक दिया. 2 दिनों के बाद 28 अगस्त को दुआरी गांव में बांध और नहर के पास एक नाले में लाश मिली.
पीड़ित की गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिलने के बाद पुलिस को पहले ही हत्या का शक हो गया था. अब उन्होंने हत्या की वजह प्रेम प्रसंग को बताया है.
यह भी पढ़ें – जब शादीशुदा प्रेमिका को दूसरे की बाहों में देखा, तो खौल उठा खून; बीच सड़क पर घसीटा और गाड़ी में किया कांड, 10-20 लोगों ने...
📡 स्रोत: NewsData.io