राजनीति

रीवा-इंदौर हवाई सेवा के 300 दिन पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया इसे क्षेत्रीय विकास का अहम माध्यम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रीवा-इंदौर हवाई सेवा के 300 दिन पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया इसे क्षेत्रीय विकास का अहम माध्यम

भोपाल, 31 अक्टूबर। विंध्य और मालवा के बीच हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली रीवा-इंदौर नियमित विमान सेवा ने 300 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में लगभग 24,500 यात्रियों ने इस सेवा के माध्यम से हवाई यात्रा की। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिली है।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा और इंदौर के बीच संचालित यह विमान सेवा विंध्य एवं मालवा को बेहतर हवाई संपर्क प्रदान कर रही है। मजबूत कनेक्टिविटी से विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, निवेश, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर विकसित होने की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस सेवा से दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा आसान होने के साथ आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है। रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूरे होना क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।