राजनीति

रीवा रिवर फ्रंट को देश में मिला प्रथम स्थान, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया अभिनंदन

लेखक: Sanjida Khanam अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रीवा रिवर फ्रंट को देश में मिला प्रथम स्थान, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया अभिनंदन

भोपाल, 12 नवंबर 2026। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रीवा के रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान प्राप्त होना विंध्य क्षेत्र और मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस राष्ट्रीय सम्मान के बाद रीवा के सर्किट हाउस (राजनिवास) में विभिन्न सामाजिक संगठनों और नगर निगम भाजपा पार्षद दल की ओर से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का अभिनंदन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि को रीवा में स्वच्छता, शहरी विकास और जनभागीदारी के साझा प्रयासों का परिणाम बताया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता निकायों को सम्मानित किया। रीवा की ओर से राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवणे और वर्तमान नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन भी उपस्थित रहे।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरणा लेकर रीवा में साबरमती नदी की तर्ज पर बीहर नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकसित करने का सपना देखा गया था। आज यह सपना साकार हुआ है और रीवा का रिवर फ्रंट देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अभी बीहर नदी के एक तरफ रिवर फ्रंट विकसित होने पर यह उपलब्धि मिली है। दूसरी तरफ भी कार्य पूरा होने के बाद यह विश्व के बेहतरीन रिवर फ्रंट में शामिल होगा।

उपमुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय रीवा के नागरिकों की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता, सफाई कर्मियों के अथक परिश्रम और अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का अभिनंदन किया। इनमें सिंधु समाज, वैश्य महासम्मेलन, लायंस क्लब, अग्रवाल समाज, जैन समाज, सिख समाज, लक्ष्मणबाग गौशाला समिति, ताम्रकार समाज, लघु उद्योग भारती, सुदिश फाउंडेशन, नगर विजयदशमी उत्सव समिति, रामदरबार समिति, खुशी फाउंडेशन, फल-सब्जी विक्रेता संघ, सर्राफ मंडल, माता का दरबार, कायस्थ समाज, दीप कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन, गल्ला व्यापारी संघ, विद्या देवी सेवा संकल्प, मानस मंडल, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, विंध्य व्यापारी महासंघ और नगर निगम भाजपा पार्षद दल के प्रतिनिधि शामिल रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता और नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। वीरेंद्र गुप्ता ने बाणसागर डैम, व्हाइट टाइगर सफारी, सोलर पावर प्लांट, रानी तालाब का विकास, रिंग रोड और राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे सहित रीवा में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने इन उपलब्धियों को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के नेतृत्व और विकास दृष्टि से जोड़कर सराहा।

रीवा में शहरी अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित और प्रगतिरत हैं। इनमें लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से कमिश्नर बंगले से ढेकहा तिराहे तक प्रस्तावित फ्लाईओवर, 99.86 करोड़ रुपये की पेयजल योजना, अमृत-2.0 के अंतर्गत 162 करोड़ रुपये की परियोजना, 12 नई पानी की टंकियों का निर्माण और 9 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल के पीछे से प्रधानमंत्री आवास तक 7 किलोमीटर सड़क का निर्माण 8.36 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। पुलिस लाइन चौक से गुढ़ चौराहे तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण तथा लक्ष्मणबाग से कुठुलिया मार्ग पर बिछिया नदी में पुल निर्माण के कार्य भी शहर की कनेक्टिविटी और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

रीवा रिवर फ्रंट को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि शहर के बदलते स्वरूप, स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और शहरी विकास के प्रयासों को नई पहचान दे रही है। अभिनंदन समारोह में उपस्थित संगठनों और नागरिकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रति आभार जताया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रीवा रिवर फ्रंट को 2025‑26 स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में देश का प्रथम स्थान मिला, जो विंध्य क्षेत्र और मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि स्थानीय प्रशासन और नागरिक समाज ने मिलकर पर्यावरण और स्वच्छता को बेहतर बनाया। इस मान्यता से राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है, जिससे आगे के विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय और राजनीतिक समर्थन बढ़ सकता है। आम जनता को स्वच्छ और सुंदर परिवेश मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुध

S
Sanjida Khanam

Sanjida Khanam डिजिटल हिंदी पत्रकारिता के साथ सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं।