राजनीति

रिजिजू बोले- 1962 युद्ध पर कांग्रेस माफी मांगे:केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले तंज पर 4 सवाल पूछे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रिजिजू बोले- 1962 युद्ध पर कांग्रेस माफी मांगे:केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले तंज पर 4 सवाल पूछे

अमेरिका में राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले तंज पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राहुल गांधी से 4 सवाल पूछे हैं। रिजिजू ने 1962 के भारत-चीन युद्ध, गरीबी और भारत की पुरानी आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राहुल भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह बात राहुल के शुक्रवार को दिए उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने APEC समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की एक फोटो शेयर कर मोदी पर निशाना साधा। इसमें लिखा था, ‘अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस टेबल पर बैठे होते।

एक कम्प्रोमाइज्ड PM कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता।’ BJP नेता बीएल संतोष ने कहा- कांग्रेस राज में क्या हुआ राहुल के बयान पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने भी कांग्रेस शासन के दौरान भारत की UNSC और दूसरे बड़े वैश्विक मंचों पर गैरमौजूदगी पर सवाल किया। संतोष ने कहा, ‘1947 से 1977, 1980 से 1989, 1991 से 1996 और 2004 से 2014 तक उनकी पार्टी सत्ता में थी।

कई बार उसके पास भारी बहुमत भी था। UNSC सहित किस बड़े मंच पर भारत बैठा था।’ 20 नवंबर: राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया राहुल ने X पर लिखा था कि आपने नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। जो बड़ी कंपनियां ईमानदारी से प्रतिस्पर्धा करती थीं, उनके लिए तो आपने मैदान ही खत्म कर दिया।

मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं। इससे कीमतें बढ़ती हैं और प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाती है। राहुल ने यह बयान पीएम मोदी के FICCI के कार्यक्रम में दिए गए बयान पर आया। इसमें कहा गया कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री कर दी। लेकिन, क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई?

क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई?

राहुल ने लिखा- आपकी नीतियों ने तारीफ के काबिल नहीं छोड़ा राहुल ने ये भी लिखा, 'मोदी जी, लूट तो आपने और आपके दोस्तों ने की है। देश ने इसे देखा है और आज भी देख रहा है। तारीफ नहीं मिली तो बुरा मान गए?

आप कहते हैं कि वे इतने भूखे हैं कि अपना पेट भी नहीं भर सकते। बहुत खूब। पूरा देश जानता है कि यह भूख किसकी है। हवाई अड्डे, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रिजिजू ने राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ तंज पर सवाल उठाए, 1962 युद्ध, गरीबी और भारत की आर्थिक स्थिति पर कांग्रेस से जवाब मांगा। यह विषय भारत-चीन युद्ध के ऐतिहासिक संदर्भ और वर्तमान राजनीतिक माहौल को जोड़ता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक आलोचना के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों को सामने लाती है, जिससे सार्वजनिक चर्चा तेज होती है। आम जनता पर असर यह हो सकता है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुधार और राजनीतिक जवाबदेही के बारे में जागरूक हों, तथा राजनीतिक दलों के बीच तनाव की

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।