'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एडवोकेट प्रशांत भूषण के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया है.
उन्होंने कहा, 'Regime Change जैसे शब्दों के इस्तेमाल से विपक्ष का असली एजेंडा देश के सामने साफ तौर पर उजागर हो गया है.
विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का यह कुत्सित प्रयास Urban Naxals के एजेंडे का ही हिस्सा है.
बीजेपी अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'विपक्ष की लड़ाई चुनावी व्यवस्था में सुधार करने या एसआईआर और देश के युवाओं के भविष्य के लिए कतई नहीं है, यह केवल देश में Anarchy (अराजतकता) फैलाकर किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए है.'
उन्होंने आगे कहा, 'लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं.
भारत की राष्ट्रभक्त जनता और भारतीय जनता पार्टी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को कभी सफल नहीं होने देंगी.'
Regime Change जैसे शब्दों के प्रयोग से विपक्ष का असली एजेंडा देश के सामने स्पष्ट रूप से उजागर हो गया है। विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का यह कुत्सित प्रयास Urban Naxals के एजेंडे का ही हिस्सा है। विपक्ष की लड़ाई चुनाव सुधार, SIR या देश के युवाओं के भविष्य के लिए नहीं, बल्कि देश में Anarchy फैलाकर किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए है। लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं। भारत की राष्ट्रभक्त जनता और भारतीय जनता पार्टी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को कभी सफल नहीं होने देंगी।
Nitin Nabin (@NitinNabin) October 16, 2026
प्रशांत भूषण ने क्या कहा था?
📡 स्रोत: ABP Live