रिकर्व मिक्स्ड टीम के रजत पर पीएम मोदी ने दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 02, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों की रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा और कुमकुम अनिल मोहड़ को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि दोनों तीरंदाजों ने बेहतरीन कौशल और जोश का प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि धीरज बोम्मदेवरा और कुमकुम अनिल मोहड़ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में देश को पहली बार रजत पदक दिलाया है।
पीएम मोदी ने इस यादगार उपलब्धि के लिए दोनों तीरंदाजों को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
(स्रोत- @PMOIndia)