रील बनाकर उकसाया-'JCB आ गई, जल्दी पहुंचें':सोशल मीडिया से हैंडल हुआ उपद्रव; दूसरे शहरों से भी आए लोग, 20 पर FIR
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →उज्जैन में शाही मस्जिद को तोड़ने के दौरान सोमवार को हुए उपद्रव को लेकर कई अहम बातें सामने आई हैं। पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों- महाकाल, खाराकुंवा और कोतवाली में कुल 8 FIR दर्ज की हैं। इनमें 20 लोगों को आरोपी बनाया है। एक FIR में 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साजिद खान, इमरान खान, गुलरेज खान, बिल्लू पठान और आरिफ पठान शामिल हैं।
ये लगातार रील्स बनाकर लोगों को उकसाते रहे। अपील की गई कि जेसीबी पहुंच चुकी है और जल्द से जल्द मस्जिद पहुंचें। बीते एक हफ्ते में ऐसे उकसाने वाले कई वीडियो शेयर किए गए। दूसरी FIR में बाहर से आकर शहर में अशांति फैलाने की कोशिश के आरोप में कुछ लोगों के नाम हैं। ये दूसरे शहर से उज्जैन आए थे।
इन्हें पकड़कर उज्जैन आने के उद्देश्य को लेकर पूछताछ की जा रही है। तीसरी FIR काजी के घर पर हुए हमले के मामले में दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले से चल रही थी मुहिम एक हफ्ते पहले से मुस्लिम समाज से जुड़े कई इन्फ्लुएंसर्स मस्जिद को बचाने के लिए वीडियो पोस्ट कर रहे थे। इसके बाद प्रदेशभर में मस्जिद को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू हो गई।
इस दौरान AIMIM प्रमुख ओवैसी का वीडियो भी वायरल हुआ। रविवार रात मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में एकत्रित हुए तो इसकी खबर पूरे प्रदेश में फैल गई। सोमवार सुबह 8 बजे जैसे ही मस्जिद तोड़ने की खबर फैली, पुलिस ने बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखना शुरू कर दिया। देवास रोड पर पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, ये लोग शहर में आकर यहां की फिजा बिगाड़ना चाहते थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पिछले सात दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम के बाद उज्जैन में हुआ उपद्रव कहीं पहले से की गई प्लानिंग का हिस्सा तो नहीं था। रील बनाकर लोगों को उकसाया मुस्लिम समाज ने बिना अनुमति के शाही मस्जिद, छत्री चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान नारेबाजी कर रहे साजिद खान निवासी पटवा बाखल (इंस्टाग्राम आईडी sajid_khan_0001), इमरान निवासी मोचीवाड़ा (इंस्टाग्राम आईडी ammu_x2) और गुलरेज खान, फेसबुक आईडी बिल्लु पठान ने रील बनाकर अपलोड की। साजिद खान ने वीडियो में कहा कि पुलिस जेसीबी लेकर आ चुकी है। शाही मस्जिद के यहां सभी लोग जल्दी से जल्दी पहुंचें।
ज्यादा से ज्यादा लोग मस्जिद में पहुंचने की अपील 27 सितंबर 2026 को इमरान खान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लिखा था कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में छत्री चौक में शिरकत करो। मध्य प्रदेश की नाकारा सरकार ने फुल प्लानिंग कर रखी है। अल्लाह हिफाजत फरमाए। युवक आरिफ पठान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी (arif_pathan_307) पर शेयर किए वीडियो में कहा कि रात 2 बजे ज्यादा से ज्यादा लोग मस्जिद में आएं।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत संदेश और वीडियो भेजने को लेकर धारा 196 (1), 299, 353(2) और 3(5) बीएनएस के तहत FIR दर्ज की है। एसपी बोले- दूसरे शहर से आकर किया दंगे का प्रयास उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कुछ लोग दूसरे शहर से आकर दंगे करवाने का प्रयास कर रहे थे। मुस्लिम समाज के सभी धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया कि मुस्लिम कमेटी द्वारा ही मस्जिद को स्वयं तोड़ा जाएगा।
ढाई हजार से ज्यादा पुलिस बल पूरे इलाके में तैनात किया गया था। अगली शिफ्ट में भी उतना ही बल पूरे इलाके में तैनात रहेगा। पूरे घटनाक्रम को लेकर आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें 5 एफआईआर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ और तीन आज के घटनाक्रम से संबंधित हैं। इनमें एक एफआईआर काजी साहब की तरफ से भी दर्ज की गई है।
इसमें तीन नामजद और अन्य आरोपी शामिल हैं। इन्होंने जिनके घर जाकर नारेबाजी की थी। पहले ही हो चुका था समझौता सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद का सड़क सीमा में आ रहा साढ़े 3 फीट हिस्सा हटाने पर नगर निगम और मस्जिद कमेटी के बीच पहले ही सहमति बन चुकी थी। समझौते के तहत प्रभावित हिस्सा हटाने के बदले मस्जिद प्रबंधन को अतिरिक्त निर्माण का लाभ दिया जाना था, जिससे मस्जिद और मीनार का जरूरी निर्माण किया जा सके।
सोमवार को इसी सहमति के तहत कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन मौके पर विवाद और पथराव हो गया। प्रशासन से एक हफ्ते का समय लिया नुमाइंदा कमेटी के सदस्य फहीम सिकंदर ने बताया कि कोर्ट का डिसीजन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। उसमें किस तरह का क्या आदेश दिया गया है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। अभी हमारे पास सिर्फ इतना आदेश आया था कि शाही मस्जिद के ऊपर से काम लगाकर उसे उतारना शुरू कर दें।
प्रशासन की तरफ से कोई जेसीबी नहीं लगाई गई है। सिंहस्थ का बड़ा पर्व आने वाला है, उसके लिए हमें बहुत सारे काम करने हैं। इसमें हमारा पूरा सहयोग रहेगा। यह मीनार आरबीसी की बनी हुई है। आरबीसी का निर्माण जरा-सा में बिखर सकता है। हमें सात-आठ दिन का समय दिया गया है। दो-चार दिन ऊपर-नीचे होंगे, कोई इश्यू नहीं है।
तोड़ना है, तो तोड़ना शुरू कर दिया है। अभी 9 फीट पर निशान लगाया है। आगे क्या : मस्जिद का साढ़े 3 फीट हिस्सा हटेगा उज्जैन में गोपाल मंदिर से कंठाल चौराहे के बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद का साढ़े 3 फीट हिस्सा हटाने पर मस्जिद कमेटी पहले ही सहमत थी। सड़क सीमा में आ रहे हिस्से को हटाने के लिए नगर निगम और मस्जिद प्रबंधन के बीच पहले ही समझौता हो चुका है।
इसी के तहत आगे कार्रवाई होगी। गोपाल मंदिर से कंठाल चौराहे तक करीब 730 मीटर सड़क की मौजूदा चौड़ाई 12 मीटर है, जिसे 15 मीटर किया जाना है। --------------- ये खबरें भी पढे़ं... 1.
जिस मस्जिद के बाहर बरसे पत्थर, अब वहां सन्नाटा उज्जैन के छत्री चौक में सुबह जिस शाही मस्जिद के बाहर पथराव हुआ, कुछ घंटे बाद वहीं सन्नाटा पसरा है। सड़क से पत्थर हटा दिए गए हैं, बाजार बंद है और चारों तरफ पुलिस तैनात है। मस्जिद के बाहर मलबा पड़ा है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2.
मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट में खारिज उज्जैन के शाही मस्जिद मामले में दायर याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते के आधार पर मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3.
उज्जैन का मस्जिद विवाद, हंगामे के 17 PHOTO-VIDEOS उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। महिलाओं ने चक्काजाम किया, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल भी घायल हो गईं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
📡 स्रोत: NewsData.io