रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म ने छापे नोट, कहानी ऐसी कि रो पड़ेंगे दर्शक!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म 'अप्पा कुट्टी' रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर मु.
मारन की इस इमोशनल एंटरटेनर फिल्म के मेकर्स ने दावा किया है कि फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है. फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है.
प्री-रिलीज इवेंट में मशहूर डिस्ट्रीब्यूटर जी. धनंजयन ने फिल्म के मुनाफे में आने की जानकारी दी. उन्होंने कहा,'मैं फिल्म के प्रॉफिट में आने को उसकी कहानी की जीत मानता हूं.
विजय एंटनी ने फिल्म पर जितना पैसा खर्च किया था, उससे ज्यादा रकम वह रिलीज से पहले ही रिकवर कर चुके हैं.
सभी ने उन्हें इस फिल्म के लिए बिजनेस दिया है और उनकी पहली जीत सुनिश्चित की है.' उन्होंने फिल्म की कहानी और भावनात्मक पहलू की तारीफ करते हुए कहा कि यह दर्शकों को भावुक कर देगी.
धनंजयन ने कहा, 'मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि फिल्म आपको रुला देगी.
अगर आपकी आंखों में आंसू नहीं आते हैं तो आप मुझसे कह सकते हैं कि मैंने फिल्म का गलत तरीके से प्रमोशन किया है.'उन्होंने विजय एंटनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालने में माहिर हैं.
वह फिल्म के अलग-अलग कामों और प्रोडक्शन के कई हिस्सों में एक साथ काम करते रहते हैं.
OTT और सैटेलाइट राइट्स से हुई कमाई
फिल्म के डायरेक्टर मारन ने आईएएनएस से बातचीत में धनंजय की बात को सही बताया. उन्होंने कहा, यह सच है.
हमने फिल्म के ओटीटी, सैटेलाइट और थिएट्रिकल राइट्स पहले ही बेच दिए हैं और इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही प्रॉफिट में आ गई है.
फिल्म की शूटिंग महज दो शेड्यूल में पूरी कर ली गई.
इसके लिए कुल 45 दिनों तक शूटिंग हुई. फिल्म की शूटिंग चेन्नई और ऊटी में हुई है.
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी दी है.
<iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/mm55UVZ0AxM?si=4lIv3cX
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
विजय एंटनी की नई फिल्म "अप्पा कुट्टी" के प्री-रिलीज़ में ही मुनाफ़ा कमाने का दावा, फिल्म के प्रोडक्शन टीम के अनुसार, लागत से अधिक आय हो गई है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि भारतीय फिल्म उद्योग में प्री-रिलीज़ मार्केटिंग और वितरण रणनीतियाँ कितनी प्रभावी हो सकती हैं। यदि यह आंकड़े सही हैं, तो यह दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति बढ़ती उम्मीद और विश्वास को दर्शाता है, जिससे भविष्य में इसी तरह की फिल्मों के लिए निवेशकों का भरोसा और बढ़ सकता है।