रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सनी देओल की आने वाली हिंदी फिल्म 'सूर्या अंत से आरंभ तक' रिलीज से पहले कानूनी विवाद में घिर गई है. फिल्म के टीजर को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है.
चार डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि फिल्म में निजी अस्पतालों और डॉक्टरों को भ्रष्ट दिखाया गया है.
उनका कहना है कि इस तरह की कहानी और प्रचार सामग्री से आम लोगों के मन में डॉक्टरों के प्रति नफरत बढ़ सकती है और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है.
इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और फिल्म निर्माताओं समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा.
हालांकि, याचिकाकर्ताओं की ओर से टीजर की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग की गई. लेकिन अदालत ने फिलहाल इस पर कोई आदेश नहीं दिया.. मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी.
फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है..
डॉक्टरों के खिलाफ भड़क सकता है लोगों का गुस्सा
याचिका दायर करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि फिल्म का टीजर केवल एक कहानी नहीं दिखाता बल्कि चिकित्सा व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच गलत धारणा भी पैदा कर सकता है उनका आरोप है कि टीजर में निजी अस्पतालों को मरीजों से ज्यादा पैसे वसूलने, गैरजरूरी जांच कराने और कमीशन लेने जैसी गतिविधियों से जोड़ा गया है.
डॉक्टरों ने आशंका जताई कि इस तरह के प्रचार से पहले से ही दबाव में काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खतरा बढ़ सकता है.
याचिका में कहा गया है कि मरीजों के इलाज के दौरान कई बार नाराज परिजनों की ओर से डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले होते हैं. ऐसे माहौल में फिल्म का टीजर हिंसा को बढ़ावा देने का कारण बन सकता है.
ब्रेन-स्टेम डेथ और अंगदान की कहानी पर भी सवाल
डॉक्टरों ने फिल्म के टीजर में दिखाई गई कहानी पर भी आपत्ति जताई है..याचिका के मुताबिक, टीजर में एक निजी अस्पताल को एक युवती को ब्रेन-स्टेम डेथ घोषित किए जाने के बाद उसके अंगदान की सहमति हासिल करते हुए दिखाया गया है.
डॉक्टरों का आरोप है कि इ
📡 स्रोत: ABP Live Film