राज्य

रिम्स शासी परिषद की 66वीं बैठक में चिकित्सकों की प्रोन्नति, नियुक्ति, भवन निर्माण समेत कई प्रस्ताव मंजूर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रिम्स शासी परिषद की 66वीं बैठक में चिकित्सकों की प्रोन्नति, नियुक्ति, भवन निर्माण समेत कई प्रस्ताव मंजूर

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में रिम्स शासी परिषद् की 66वीं बैठक, चिकित्सकों की प्रोन्नति, नियुक्ति, भवन निर्माण समेत कई प्रस्ताव मंजूर, मंत्री ने गुणवत्तापूर्ण सेवा और बेहतर व्यवस्थाओं पर दिया जोर।

Short Headline: रिम्स शासी परिषद की 66वीं बैठक में चिकित्सकों की प्रोन्नति, नियुक्ति, भवन निर्माण समेत कई प्रस्ताव मंजूर

15 अक्टूबर, रांची: रिम्स शासी परिषद की आज 66वीं महत्वपूर्ण बैठक स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कई प्रस्ताव चर्चा के बाद मंजूर किए गए। चिकित्सकों की प्रोन्नति, नियुक्ति, भवन निर्माण, चिकित्सा उपकरणों की खरीद और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी।

जामताड़ा में मेडिकल काॅलेज की स्थापना को लेकर भी राज्य सरकार ने कदम बढ़ाया है। जामताड़ा के अलावा पीपीपी मोड पर खूंटी, धनबाद और गिरिडीह में भी मेडिकल कॉलेज स्थापना की योजना है। रिम्स शासी परिषद की बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुणवत्तापूर्ण सेवा और बेहतर व्यवस्थाओं पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आज कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है जिनका आनेवाले समय में व्यापक असर दिखेगा। उन्होंने बताया कि रिम्स के बर्न वार्ड को बेहतर बनाने और दस नए स्पेशलिटी विभाग बनाने का भी निर्णय हुआ है। अल्टा साउंड और इको मशीनें खरीदी जाएंगी।

बाइट- इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।