खेल

ऋषभ पंत को मिली सुनील गावस्कर से रिस्पेक्ट, इस अंदाज में किया सैल्यूट; देखें वीडियो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ऋषभ पंत को मिली सुनील गावस्कर से रिस्पेक्ट, इस अंदाज में किया सैल्यूट; देखें वीडियो

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

अब नजरें पांचवें और अंतिम दिन पर आ टिकी हैं, जहां भारत को पारी के अंतर से जीत दर्ज करने के लिए 90 ओवर के भीतर 8 विकेट चटकानी होंगी. दूसरी ओर न्यूजीलैंड को अपनी हार टालने के लिए अभी कम से कम 233 रन और बनाने होंगे.

मगर इस बीच ऋषभ पंत के शतक पर सुनील गावस्कर का रिएक्शन देखने लायक रहा.

ऋषभ पंत ने मैच के चौथे दिन अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया.

पंत ने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की थी.

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर सोनी ने एक वीडियो क्लिप साझा किया है. इसमें पंत के शतक पर सुनील गावस्कर का रिएक्शन दिखाया गया.

अगर आपको याद हो तो 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पंत ने एक खतरे भरा शॉट खेला था, जिसपर वे आउट हो गए थे. इसपर कमेंट्री बॉक्स से गावस्कर ने 'स्टूपिड! स्टूपिड!

स्टूपिड!' वाला कमेन्ट किया था. गावस्कर का वह रिएक्शन खूब वायरल हुआ था. मगर इस बार गावस्कर, पंत की तारीफ करते नहीं थके.

जैसे ही ऋषभ पंत ने हवाई शॉट लगाया, कमेंट्री बॉक्स में खड़े होकर सुनील गावस्कर तालियां बजाने लगे. उनके चेहरा बता रहा था कि इस शतक पर गावस्कर कितना गौरवान्वित महसूस कर रहे थे.

बता दें कि पंत का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि 99 रन पर बैटिंग करते हुए भी उन्होंने आगे बढ़कर छक्का लगाया.

Tough critic, but an even bigger admirer! 🫡👏 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test Day 4, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels amp; Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/omYeno8uIO

Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 22, 2026

अंत में ऋषभ पंत 153 गेंद में 128 रन बनाकर आउट हो गए. इस

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।