Rising Summit 2026: 'दबंग' का सीक्वल कंफर्म, क्या 'बजरंगी भाईजान' का भी आएगा पार्ट-2? सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अभिनेता सलमान खान डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म 'मातृभूमि' से वापसी करते हुए नजर आएंगे.
अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर सलमान खान ने एबीपी न्यूज के 'राइजिंग समिट 2026' में बात की.
इस दौरान उनकी 'दबंग' फ्रेंचाइजी और बजरंगी भाईजान जैसी शानदार फिल्मों की चर्चा भी हुई.
सलमान खान ने इस दौरान 'दबंग' के अगले पार्ट की पुष्टि करते हुए बजरंगी भाईजान के सीक्वल को लेकर हुए सवाल पर भी चुप्पी तोड़ दी.
सलमान खान को 'मातृभूमि' से हैं ये उम्मीदें
सलमान खान से पूछा गया था कि मातृभूमि फिल्म से उनकी क्या उम्मीदें हैं?
इस पर अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'हमने इस इरादे से तो फिल्म नहीं बनाई है कि फिल्म रिलीज हो और डिजास्टर हो जाए. मुझे नहीं लगता.
इंटेंशन ये ही है कि ये फिल्म रिलीज हो और इसे लोग देखें थिएटर में जाकर, लोगों को ये फिल्म पसंद आए.
'दबंग 4' कंफर्म, 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर कहा ये?
सलमान ने आगे कहा, 'जैसे आपने बजरंगी भाईजान देखी थी उसी प्रकार की ये फिल्म है.
जहां बॉर्डर पर एक घटना हुई थी, उससे जो हमारे और उनके परिवार वालों पर जो प्रभाव पड़ा ये उस पर बेस्ड है.' इसके बाद एक्टर से कहा गया कि आपने बजरंगी भाईजान का नाम लिया तो आपके फैंस जानना चाहते हैं कि ये जो मेजर ब्लॉकबस्टर 'बजरंगी भाईजान', 'किक', 'टाइगर' आपने दी हैं, इन सबके सीक्वल्स आने वाले हैं क्या?
इस पर सलमान ने कहा, 'कुछ अलग करेंगें कुछ नया करेंगे.'
फिर सलमान से कहा गया इनके सीक्वल नहीं लाएंगे आप, अपने फैंस को निराश कर देंगे?
फिर अभिनेता ने कहा, 'दबंग का तो आ ही जाएगा, क्योंकि दबंग हमारे हाथ में है. बाकी फिल्म्स उनके हाथ में है.
बजरंगी के ऊपर कोई फिल्म जाना, मुझे नहीं लगता कि ये पॉसिबल हैं, इमोशनली.' ऐसा करना ही नहीं कि जहां सेकेंड फिल्म फर्स्ट फिल्म से कंपेयर हो और कहे कि इसमें मजा नहीं आया. तो मुझे नहीं लगता कि बजरंगी भाईजान बनेगी.'
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सलमान खान की नई फिल्म "मातृभूमि" के साथ वापसी और "दबंग" व "बजरंगी भाईजान" के सीक्वल की पुष्टि, बॉलीवुड में बड़े बदलाव का संकेत देती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्टार की लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस पावर अभी भी अटूट है, और फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का निर्णय उद्योग के रुझानों को प्रभावित कर सकता है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने और नई फिल्मों के प्रति उत्साह जगाने में है, साथ ही फैंस को नई कथानकों और किरदारों के लिए उम्मीदें बढ़ाने में मदद करेगा।