Rising Summit 2026: 'मातृभूमि' और 'ईठा' के क्लैश पर सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी, कहा- 'पता होता तो रिलीज ही नहीं करता'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सलमान खान और चिंत्रागदा सिंह इन दिनों 'मातृभूमि' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. इसका बॉक्स ऑफिस पर क्लैश श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' से है.
ऐसे में अब सलमान ने इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर बात की और बताया कि श्रद्धा कपूर से इसके लिए माफी मांगी. क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.
दरअसल, 'मातृभूमि' के प्रमोशन के लिए सलमान खान और चित्रागंदा सिंह एबीपी के कॉनक्लेव राइजिंग समिट 2026 में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने 'ईठा' और 'मातृभूमि' के क्लैश पर रिएक्शन दिया.
उन्होंने बताया कि वो कभी भी किसी की फिल्म के साथ क्लैश नहीं करना चाहते. एक्टर ने श्रद्धा की फिल्म के लिए चियर्स भी किया. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी
'ईठा' और 'मातृभूमि' के क्लैश को लेकर सवाल किया गया तो चित्रांगदा सिंह कहती हैं, 'श्रद्धा कपूर एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और दोनों ही फिल्में अच्छी हैं.
दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिलेगा.' इसके साथ ही सलमान खान ने भी कहा, 'चियर्स फोर ईठा.' वो आगे कहते हैं, 'पहले ये फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन इस दौरान सूरज बड़जात्या की फिल्म आ रही थी.
फिर शाहरुख खान की फिल्म आ रही थी 24 दिसंबर को तो मैंने कहा कि मैं नहीं क्लैश करने वाला.
अगर एक हफ्ते पहले शाहरुख की फिल्म आती तो मैं इसे बिल्कुल रिलीज नहीं करता.'
सलमान खान ने आगे कहा, 'वहीं, 26 जनवरी को रणबीर, विक्की और आलिया साथ आ रहे हैं तो इस समय भी उनके साथ क्लैश नहीं करना चाहता.
इसलिए हमने 4 दिसंबर को रिलीज का ऐलान किया और मुझे इसकी जानकारी नहीं थी. अगर मुझे बुरा लगा. अगर पता होता तो मैं इसे रिलीज नहीं करता.
मैंने उनसे
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सलमान खान और चित्रा सिंह की नई फिल्म "मातृभूमि" का 4 दिसंबर को रिलीज़ होने वाला है, जिसे इस समय "ईठा" नामक श्रद्धा कपूर की फिल्म के साथ बॉक्स‑ऑफिस क्लैश का सामना करना पड़ रहा है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों फ़िल्में एक ही समय पर प्रमुख सिनेमाघरों में दिखने वाली हैं, जिससे दर्शकों का ध्यान विभाजित हो सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि दर्शकों को अपनी पसंद के अनुसार फ़िल्म चुननी पड़ेगी, और दोनों फ़िल्मों के बॉक्स‑ऑफिस प्रदर्शन पर असर पड़ेगा, जिससे उद्योग में प्रतिस्पर्धा औ