व्यापार

रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

नौकरी में रहते हुए की बार लोग रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं. लोग सोचते हैं कि रिटायरमेंट के बाद कितना पैसा हारे लिए काफी होगा. लेकिन क्या कोई भी सही आंकड़ा बता पाता है? नहीं!

क्योंकि उन्हें भी नहीं पता होता है कि आखिर रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम के साथ वो पहले की तरह ही अपनी जिंदगी को जी सकते हैं.

लेकिन हाल ही में इस बारे में एक फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताया है कि 3 करोड़ की रकम पर्याप्त है या नहीं?

दरअसल बिजनेस स्टैंडर्ड के इनसाइट समिट BFSI 2026 में स्मार्ट इन्वेस्टर एरीना में कंटेंट क्रिएटर और फाइनेंशियल एजुकेटर नेहा नागर शामिल होने पहुंचीं.

इस दौरान उन्होंने फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है.

रिटायरमेंट के लिए 3 करोड़ रुपये हैं काफी?

इस समिट के दौरान जब नेहा से पूछा गया कि रिटायरमेंट के लिए 3 करोड़ रुपये काफी हैं, तब नेहा ने इसका जवाब देते हुए बाया कि, रिटायरमेंट के लिए 3 करोड़ रुपये होना एक शुरुआती अनुमान है लेकिन ये हर व्यक्ति के लिए पर्याप्त हो, ऐसा जरूरी नहीं है.

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर रिटायर होने के लिए एक तरीका ये है कि अपने सालाना खर्च का 25 गुना पैसा जमा करने का लक्ष्य रखा जाए.

उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति का सालाना खर्च 12 लाख रुपये है, तो उसे लगभग 3 करोड़ रुपये के फंड की जरूरत हो सकती है.

किस पर निर्भर करता है रिटायरमेंट का पैसा?

नेहा ने ये भी कहा कि समय के साथ महंगाई बढ़ने से चीजें महंगी होती हैं और जीवन की जरूरतों के अनुसार खर्च भी बदलते रहते हैं.

इसलिए रिटायरमेंट के लिए कितने पैसों की जरूरत होगी, ये हर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और खर्च पर निर्भर करता है.

इसी वजह से लोगों को अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग का हर साल रिव्यू करनी चाहिए और जरूरत के अनुसार उसमें बदलाव करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।