अपराध

रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

सितंबर 02, नई दिल्ली: रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है। देवरिया के भोपतपुरा गांव से आने वाले जितेंद्र मिश्रा ने वायुसेना में करीब चार दशक तक सेवा दी। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य जिम्मेदारियां संभालीं।

अब वो मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, संचालन, सुरक्षा और श्रद्धालु सुविधाओं को व्यवस्थित करेंगे।जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी रहे हैं। 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला। उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर काम किया।

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑपरेशन्स) के डिप्टी चीफ भी रहे। इसके अलावा इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में डॉक्ट्रिन, ऑर्गनाइज़ेशन और ट्रेनिंग के डिप्टी चीफ रहे।जितेंद्र मिश्रा को 3000 घंटे से ज्यादा का फ्लाइट एक्सपीरियंस है। उन्होंने 18 से ज्यादा समय तक फाइटर, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर उड़ाए हैं।

स्क्वाड्रन लीडर के तौर पर मिराज 2000 एयरक्राफ्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। करगिल युद्ध के दौरान लेजर-गाइडेड बमों को ऑपरेशनल बनाया। टाइगर हिल और मुंथो ढालो पर सफल हमले किए गए।

फोटो- रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है। यह कदम राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया निर्णय है। मिश्रा की सैन्य पृष्ठभूमि और प्रबंधन अनुभव से उम्मीद है कि मंदिर की संचालन दक्षता और श्रद्धालु सुविधाओं में सुधार होगा। यह नियुक्ति धार्मिक स्थलों पर पेशेवर प्रबंधन की आवश्यकता को दर्शाती है, जिससे जनता को बेहतर सेवाएँ और सुव्यवस्थित यात्रा अनुभव मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।