अपराध

रिटायर्ड IAS अधिकारी के हत्यारे का अब तक सुराग नहीं:भोपाल स्टेशन पर दिखा, 100 से ज्यादा परिचितों से पूछताछ; आगरा-वृंदावन में चिपकाए पोस्टर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रिटायर्ड IAS अधिकारी के हत्यारे का अब तक सुराग नहीं:भोपाल स्टेशन पर दिखा, 100 से ज्यादा परिचितों से पूछताछ; आगरा-वृंदावन में चिपकाए पोस्टर

भोपाल में 30 सितंबर को रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या कर भागे वरुण कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि, भोपाल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हुई हैं। ये फुटेज 30 सितंबर के तड़के 3:51 बजे का है। मेडिसिनल केयरटेकर वरुण की तलाश में भोपाल पुलिस मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की पड़ताल कर रही है।

उसके 100 से ज्यादा रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की जा चुकी है। आगरा से वृंदावन जाने वाली रोड पर 80 से ज्यादा जगह पोस्टर चिपकाए गए हैं। फिलहाल, पुलिस रेलवे स्टेशन के फुटेज और वरुण के संभावित यात्रा रिकॉर्ड का मिलान कर उसकी फरारी की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एक करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत का भी एंगल अग्रवाल की हत्या की जांच में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की पुरानी धोखाधड़ी का एंगल भी सामने आया है।

करीब 11 महीने पहले अग्रवाल ने पूर्व परिचित अजीत पाटनी के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। आरोप था कि अजीत ने कंपनी में निवेश और ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर किस्तों में एक करोड़ रुपए से ज्यादा लिए, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। जांच के बाद अक्टूबर 2025 में अजीत के खिलाफ FIR दर्ज हुई और उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अब इस केस से जुड़े लोगों, कोर्ट की कार्रवाई और अग्रवाल की गवाही की भी जांच कर रही है। प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए नौकरी पर रखा था जांच में सामने आया है कि वरुण कुमार को 27 सितंबर को ही वर्मा होम हेल्थ केयर एजेंसी के जरिए अग्रवाल के घर नौकरी पर रखा गया था। पुलिस ने कंपनी से उसके दस्तावेज, पुराने काम और वेरिफिकेशन की जानकारी ली है।

वरुण का पंजाब के पटियाला एसपी कार्यालय से 1 मई 2025 को जारी चरित्र प्रमाण पत्र भी मिला है। यह उसने नौकरी के लिए बनवाया था। इसमें उसे अच्छे चरित्र का और अपराधमुक्त बताया गया है। भोपाल स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों पर कैद वरुण की तस्वीरें… पिता-बहन और दोस्तों से पूछताछ कर चुकी पुलिस वरुण के पिता ग्वालियर, बहन पटियाला जबकि दोस्त आगरा और मथुरा में रहते हैं।

भोपाल पुलिस इन सभी से 3-4 बार पूछताछ कर चुकी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वरुण ने फरारी के दौरान किन लोगों से संपर्क किया और क्या उसे किसी तरह की मदद मिली?

जांच में अब तक किसी रिश्तेदार या दोस्त की संलिप्तता नहीं मिली है। आगरा से वृंदावन तक लगाए वरुण के पोस्टर… मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की सूरजनगर स्थित घर में हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में जमीन पर मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। घर में अलमारी के लॉक टूटे मिले। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला था, जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।