राज्य

रीवा में 100 क्षय रोगियों को छह माह तक फूड बास्केट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रीवा में 100 क्षय रोगियों को छह माह तक फूड बास्केट

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधायक निधि से दिए 3.60 लाख रुपये

रीवा जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए निक्षय भारत अभियान के तहत पहल की गई है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 100 क्षय रोगियों को छह महीने तक हर माह फूड बास्केट उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए विधायक निधि से स्वास्थ्य विभाग को 3 लाख 60 हजार रुपये की राशि दी गई है। जिले में वर्तमान में 2 हजार 286 क्षय रोगी चिह्नित हैं, जिनका नियमित उपचार किया जा रहा है।

इनमें से 1 हजार 201 रोगियों को समाजसेवियों के सहयोग से हर माह फूड बास्केट उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक फूड बास्केट में एक हजार रुपये की पोषण सामग्री शामिल है। उप मुख्यमंत्री ने समाजसेवियों, उद्योगपतियों और जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्र बनकर अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

बाइट:

राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

डॉ. अनुराग शर्मा, जिला क्षय अधिकारी, रीवा

राजीव सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक, क्षय रोग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।