राज्य

रीवा जिला अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक आईपीएचएल लैब, मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी जांच सुविधाएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
रीवा जिला अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक आईपीएचएल लैब, मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी जांच सुविधाएं

1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से तैयार लैब का उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल, 5 सितंबर। रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में मरीजों को अब गंभीर और आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अस्पताल के नए ओपीडी भवन के द्वितीय तल पर 125 लाख रुपये की लागत से स्थापित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (आईपीएचएल) का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लैब की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का अवलोकन भी किया।

फोटो
फोटो

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल में शुरू की गई अत्याधुनिक आईपीएचएल लैब क्षेत्र के आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी। यहां आने वाले मरीजों को आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच निशुल्क उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाने की जरूरत कम होगी और जांच रिपोर्ट समय पर मिलने से उपचार शुरू करने में भी सुविधा होगी।

फोटो
फोटो

उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, पारदर्शी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। आईपीएचएल लैब के शुरू होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

लैब के शुभारंभ के बाद उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय के सभागार में स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

फोटो
फोटो

बैठक में अधिकारियों ने चिकित्सालय की व्यावहारिक समस्याओं और आवश्यकताओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार दिखाई देना चाहिए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा सहित चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रीवा जिला अस्पताल में नई आईपीएचएल लैब की शुरुआत से मरीजों को एक ही छत के नीचे गंभीर पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 1 करोड़ 25 लाख रुपये में स्थापित की गई है और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसका उद्घाटन किया। यह कदम अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे निदान में समय की बचत होगी और इलाज की योजना जल्दी तय हो सकेगी। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि रोगियों को अलग-अलग स्थानों पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी सुविधा और स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।