राजनीति

रीवा- जिले में तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को होगी मतगणना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रीवा- जिले में तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को होगी मतगणना

राज्य शासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 पूर्वाध के घोषित कार्यक्रम अनुसार मतदान दिवस 29 सितम्बर, 2026 को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। जिला आगर-मालवा की नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद का निर्वाचन हो रहा है। रीवा जिले में भी पंचायत राज संस्थाओं के उपचुनाव के तहत आज तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान कराया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। रीवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान की ग्राम पंचायत लोहदवार, गंगेव की ग्राम पंचायत टिकुरी नंबर 37 और सिरमौर की ग्राम पंचायत हिनौता 588 में मतदान हो रहा है।

निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और जोनल अधिकारियों की तैनाती की गई है। रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के बाद 3 अक्टूबर को संबंधित विकासखंड मुख्यालयों में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।

--------- बाइट: नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी — कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रीवा

बाइट- सुधीर बेक — उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रीवा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।