रीवा में आदि सेवा केन्द्रों की समीक्षा बैठक 12 अक्टूबर को
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित आदि सेवा केन्द्रों की सेवाओं की समीक्षा के लिए 12 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी।
बैठक में जनजातीय मामलों के सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदि सेवा केन्द्रों और आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।