अपराध

रीवा में त्योहारों पर सुरक्षा और साफ-सफाई के होंगे विशेष इंतजाम : अपर कलेक्टर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रीवा में त्योहारों पर सुरक्षा और साफ-सफाई के होंगे विशेष इंतजाम : अपर कलेक्टर

रीवा। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी अपर कलेक्टर सुधीर बेक ने कहा कि जिले में सभी त्योहार पारंपरिक उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।अपर कलेक्टर ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही रानी तालाब मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

इसे देखते हुए नगर निगम प्रमुख मार्गों की सुबह 5 बजे तक साफ-सफाई सुनिश्चित करे। मंदिरों के आसपास विशेष सफाई, स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था और शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए।

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा के निर्देश

बैठक में सार्वजनिक दुर्गा प्रतिमा स्थापना के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पंडाल बिजली की लाइनों के नीचे नहीं बनाए जाएं। पेट्रोल पंप, गैस गोदाम, अस्पताल और स्कूल जैसे स्थानों से सुरक्षित दूरी पर पंडाल स्थापित किए जाएं। साथ ही, आवागमन में बाधा न हो और प्रतिमा स्थापना के बाद पंडाल में कम से कम दो समिति सदस्य हमेशा तैनात रहें।

उन्होंने पूजा पंडालों में प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की भी अपील की। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित घाटों पर ही किया जाएगा। विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल, तैराक, जेसीबी मशीन, प्रकाश व्यवस्था, नगर निगम की टीम और सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समितियों के साथ समन्वय करेंगे अधिकारी

अपर कलेक्टर ने सभी एसडीएम और थाना प्रभारियों को स्थानीय स्तर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापना समितियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। समितियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और बिजली के अस्थायी कनेक्शन लेकर उनका सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

प्रमुख स्थलों पर तैनात रहेगा सुरक्षा बल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने आम नागरिकों और दुर्गा समितियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

झांकियों के चल समारोह और एनसीसी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के लिए भी सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

-------

रीवा में त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित

प्रमुख मंदिरों के मार्गों की सुबह 5 बजे तक होगी साफ-सफाई

बिजली लाइनों के नीचे और संवेदनशील स्थानों के पास नहीं बनेंगे दुर्गा पंडाल

प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित घाटों पर रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम

नवरात्रि में प्रमुख स्थलों पर तैनात रहेगा पुलिस बल, यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रीवा में नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ के त्योहारों के दौरान सुरक्षा और साफ‑सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। यह विषय यह बताता है कि कैसे स्थानीय प्रशासन ने इन परंपरागत उत्सवों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रखने का निर्णय लिया है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़े‑मोटे जमावड़े में दुर्घटनाओं और अव्यवस्था का खतरा रहता है; व्यवस्थित व्यवस्था से आपदाओं से बचाव और सामाजिक शांति सुनिश्चित होती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि वे बिना किसी डर के अपने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे, सा

🎙️ जनता का संदेश का मत

नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ के त्योहारों में सुरक्षा, यातायात और साफ‑सफाई की विशेष व्यवस्था से हम सभी को मिलकर शांतिपूर्ण माहौल बनाने की प्रेरणा मिलती है। जब भी कोई विवाद या गुस्सा उभरता है, तो संवाद, संयम और कानूनी रास्तों से समाधान ढूंढना चाहिए। इस तरह हम न केवल अपने त्योहारों को सुरक्षित रखेंगे, बल्कि समाज में सहिष्णुता और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।