रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, फ्रेंचाइजी ने किया आधिकारिक ऐलान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है. फ्रेंचाइजी ने आज 5 बजकर 45 मिनट पर इसकी आधिकारिक घोषणा की.
रोहित 2013 में पहली बार एमआई के कप्तान चुने गए थे, जिसके बाद उन्होंने टीम को 5 बार चैंपियन बनाया. 2024 से पहले टीम ने उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी थी, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.
पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब में चले गए हैं.
एक बार फिर कप्तानी मिलने पर रोहित ने कहा, "मुंबई इंडियंस मेरी ज़िंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है, और इस टीम की कप्तानी करने पर मुझे हमेशा से बहुत गर्व रहा है."
रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहला खिताब साल 2013 में जिताया था.
इसके बाद 2023 तक वह फ्रेंचाइजी के कप्तान रहे, इस बीच टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 संस्करण जीता. जब उन्हें कप्तानी से हटाया गया था, तब भी काफी विवाद हुआ था.
मुंबई के फैंस इससे नाखुश थे, यहां तक कि स्टेडियम में भी पांड्या के प्रति विरोध देखने को मिला.
2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 10वें स्थान, यानी सबसे नीचे रही. 2025 में टीम तीसरे स्थान पर रही, लेकिन क्वालीफायर-2 हार गई.
पिछले संस्करण एक बार फिर टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, टीम नौवें स्थान पर रही. 14 में से टीम ने 10 मैच हारे. नतीजा ये हुआ कि पांड्या और एमआई के रास्ते अलग-अलग हो गए. इसके बाद टीम को नए कप्तान की तलाश थी.
फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित के साथ गई है.
Smile, everybody smile 💙 #MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/YUqYZTQxu9
Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
नीता अंबानी ने कहा, हमने 2011 में रोहित के लिए बोली लगाई थी, और उसी पल से वह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन गए.
मुझे आज भी वह युवा रोहित याद है जो हमारे साथ जुड़ा था.
इतने सालों म
📡 स्रोत: ABP Live Khel