रोजगार में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 19, नई दिल्ली: भारत में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, देश के 57.8 प्रतिशत जिलों में महिला श्रम बल भागीदारी दर 40 प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज की गई।
सर्वे में शामिल 100 जिलों में गुजरात का सूरत जिला महिला एलएफपीआर और वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो दोनों के मामले में सबसे आगे रहा।
जिलावार एलएफपीआर के मामले में सूरत 68.6 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद बिहार का अररिया 68 प्रतिशत और तमिलनाडु का सलेम 67.8 प्रतिशत के साथ रहे।
डब्ल्यूपीआर के मामले में भी सूरत 67.8 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा। बिहार का अररिया 67.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और गुजरात का बनासकांठा 66.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
आंकड़ों के मुताबिक, सर्वे में बिहार के दरभंगा जिले में श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी सबसे कम दर्ज की गई।