खेल

रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया, लास्ट ओवर में डिफेंड हुए 11 रन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया, लास्ट ओवर में डिफेंड हुए 11 रन

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम इस समय भारत दौरे पर है. भारत में कंगारू टीम तीन अनऑफिशियल वनडे और दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलेगी.

शुक्रवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला गया. हालांकि, बारिश की वजह से यह मुकाबला 20-20 ओवर का हुआ. इस मैच में भारत की अंडर-19 टीम ने 7 रनों से जीत दर्ज की.

भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए यशवर्धन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 54 रन बनाए.

उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए.

इस मैच में भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग भी खेले.

स्टेडियम में अपने पिता के आक्रामक अंदाज में ओपनिंग करते हुए आर्यवीर ने 5 चौकों की मदद से 26 गेंदों में 28 रन बनाए.

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 18 गेंदों में 211 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए.

द्रविड़ और चौहान ने पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने 12वें ओवर में 88/4 के स्कोर पर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को उबारा.

ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑफ स्पिनर एली ब्रेन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए.

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने अपने टॉप ऑर्डर के शानदार योगदान के दम पर जोरदार टक्कर दी.

कप्तान जैक जोस्नेक ने 27 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा. उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए.

ऑस्ट्रेलिया को जब 11 गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी, तब जोस्नेक ने लगातार तीन चौके जड़े.

उन्होंने 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, लेकिन ठीक अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए.

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन की जरूरत थी, तब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहित उल्वा ने संयम बनाए रखा और सिर्फ तीन रन देकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत के अंडर-19 क्रिकेट टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 7 रन से हराने की है, जो राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 20 ओवर के मैच में हुई। यह विषय युवा क्रिकेट के प्रतिस्पर्धी स्तर और अंतरराष्ट्रीय अनुभव को दर्शाता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की युवा प्रतिभाओं की क्षमता को उजागर करता है और देश के क्रिकेट विकास कार्यक्रमों की सफलता को प्रमाणित करता है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने की संभावना है, जिससे क्रिकेट के प्रति रा

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।