राज्य

RTE एडमिशन 2027-28 का शेड्यूल जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
RTE एडमिशन 2027-28 का शेड्यूल जारी

रायपुर, 1 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में सत्र 2027-28 के दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावक 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद आवेदनों की जांच होगी और राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने मंगलवार को सभी कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को एडमिशन शेड्यूल को लेकर पत्र लिखा है।

RTE पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल अपडेट, नए स्कूल का रजिस्ट्रेशन और हैबिटेशन मैपिंग का काम 2 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक होगा। इसके बाद नोडल प्राचार्य और DEO स्तर पर स्कूल प्रोफाइल का सत्यापन और सीटों की जानकारी 2 से 28 नवंबर तक किया जाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2027-28 शैक्षणिक वर्ष के लिए निजी स्कूलों में छात्रों के दाखिले का शेड्यूल जारी किया है, जो कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत आता है। यह कदम निजी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और समान बनाने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करने का स्पष्ट समय-सीमा मिलती है और चयन प्रक्रिया में लॉटरी के माध्यम से निष्पक्षता सुनिश्चित होती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि बच्चे बिना किसी भेदभाव के शिक्षा का अवसर पा सकेंगे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।