व्यापार

5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?

घर से निकलने से पहले यह जरूर देख लें कि आज पेट्रोल-डीजल का क्या भाव चल रहा है क्योंकि आज एक और प्राइवेट फ्यूल कंपनी ने ईंधन के रेट में इजाफा किया है.

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सपोर्ट वाली Jio-bp ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.

नई कीमतें कल से यानी कि रविवार, 11 अक्टूबर को ही सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.

कीमतें बदलने के बाद हरियाणा में Jio-bp के आउटलेट्स पर पेट्रोल लगभग 109.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.75 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.

पंजाब और राजस्थान में क्या है रेट?

पंजाब में जियो-बीपी के आउटलेट्स पर पेट्रोल लगभग 108.54 रुपये और डीजल 99.19 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

वहीं, राजस्थान में इस कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 113.91 से 117.65 रुपये (स्थानीय टैक्स के आधार पर) और डीजल 97.15 से 100.78 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है.

नायरा ने भी बढाई कीमत

जियो-बीपी से पहले 3 अक्टूबर को एक और निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में इतनी ही बढ़ोतरी की थी.

दरअसल, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ने से मार्केटिंग मार्जिन पर दबाव पड़ा है इसलिए कंपनियों को दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं. देश भर में नायरा के 7,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं.

इस बीच, सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल, BPCL और HPCLने रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे प्राइवेट रिटेलर्स के मुकाबले कीमतों में अंतर बढ़ गया है.

आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

आज 12 अक्टूबर को देश भर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के कीमतों को स्थिर रखने से इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहकों को कुछ राहत मिली

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक 5 रुपये और 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहायक Jio-bp ने लागू किया है। यह बदलाव रविवार, 11 अक्टूबर से सुबह 6 बजे से प्रभावी हुआ है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ईंधन की कीमतें सीधे रोजमर्रा के खर्चों और परिवहन लागत पर असर डालती हैं। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि कार, बाइक, ट्रक आदि चलाने की लागत बढ़ेगी, जिससे जीवन यापन के खर्चों में इजाफा होगा। इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है और घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।