व्यापार

रूस समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर बातचीत जारी: निर्मला सीतारमण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
रूस समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर बातचीत जारी: निर्मला सीतारमण

अक्टूबर 05, नई दिल्ली: भारत वैश्विक निवेश और व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर बातचीत तय दिशा में आगे बढ़ती है, तो दिसंबर तक कम से कम तीन और देशों के साथ द्विपक्षीय निवेश संरक्षण समझौतों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

वित्त मंत्री ने बताया कि रूस समेत कई देशों के साथ इन समझौतों को लेकर बातचीत जारी है। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देना और निवेशकों के हितों को संरक्षण प्रदान करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।