अपराध

रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीज़फायर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीज़फायर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीज़फायर को लेकर बड़ा बयान दिया है। एनर्जी सीज़फायर के बावजूद यूक्रेन पर हुए हमलों की खबरों को लेकर ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसकी जांच करनी होगी, क्योंकि दोनों पक्षों की ओर से सीज़फायर का उल्लंघन हुआ है।

ट्रंप ने युद्ध को आपदा बताते हुए कहा कि इस महीने 32 हजार लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर सैनिक हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि यह युद्ध खत्म होना चाहिए। बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा था कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एनर्जी सीजफायर लागू हो गया है, उन्होंने कहा था कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं...

इसे ना तोड़ें।' वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा था कि रूस ने रात और सुबह यूक्रेन में किए गए हवाई हमलों के दौरान कम से कम छह ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि मॉस्को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित एनर्जी युद्धविराम में कोई दिलचस्पी नहीं रखता।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।