रूस-यूक्रेन जंग के बीच राहत, ओलेश्की शहर में लागू होगा सीजफायर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 24, नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन जंग के बीच बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रूस ने युद्ध से बुरी तरह प्रभावित यूक्रेन के ओलेश्की शहर में मानवीय सहायता पहुंचाने और नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए स्थानीय युद्धविराम पर सहमति जताई है। यह सीज़फायर एंग्रीमेंट 27 अक्टूबर से खेरसान इलाके में लागू होगा।
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने इस समझौते में अहम भूमिका निभाई। हालांकि व्हाइट हाउस की शुरुआती घोषणा में इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई गई थी। लेकिन रूस के अनुसार अब यह समझौता 27 अक्टूबर से लागू होगा। दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में नीपर नदी के बाएं किनारे पर स्थित ओलेश्की पर फरवरी 2022 से रूसी सेना का नियंत्रण है।
व्हाइट हाउस के मुताबिक, युद्ध से पहले ओलेश्की की आबादी करीब 24 हजार थी, जो घटकर अब लगभग 1,700 से 2,000 रह गई है। यहां मुख्य रूप से बुजुर्ग लोग रह गए हैं, जिन्हें चिकित्सा सहायता, दवाओं, भोजन और साफ पानी की तत्काल जरूरत है। लगातार लड़ाई के बीच जरूरी सामान की कमी गंभीर होती जा रही है।