विदेश

रूस ने यूक्रेन में तेज किए हमले, कीव के नॉर्दर्न ब्रिज पर किया घातक ड्रोन अटैक; राजधानी के पुलों पर मंडरा रहा खतरा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रूस ने यूक्रेन में तेज किए हमले, कीव के नॉर्दर्न ब्रिज पर किया घातक ड्रोन अटैक; राजधानी के पुलों पर मंडरा रहा खतरा

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब पौने पांच साल से जंग जारी है. अभी भी दोनों तरफ से आए दिन हमले होते रहते हैं. इस बीच रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन में हमले तेज कर दिए हैं.

इस बीच रविवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में अचानक से ड्रोन हमले कर दिए. जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई.

बताया जा रहा है कि रूसी ड्रोन ने निप्रो नदी पर बने नॉर्दर्न ब्रिज को निशाना बनाया.

हमले के दौरान पुल पर अचानक तेज आग भड़क उठी और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया. घटना के समय पुल से कई वाहन गुजर रहे थे.

रूसी हमले में दो लोगों के घायल होने की खबर इस हमले के बाद राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले में दो लोग घायल हुए हैं.

घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया. बता दें कि रूस लगातार यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में ड्रोन हमले करता रहता है.

रविवार को किया गया हमला हाल के हमलों में बेहद घातक माना जा रहा है. हालांकि इस हमले में किसी की जान नहीं गई.

Footage of a Russian attack drone slamming into the busy Pivnichnyi Bridge in Ukraine’s capital, Kyiv, today.

pic.twitter.com/HhZZArcHFH — OSINTtechnical (@Osinttechnical) October 4, 2026 जर्मन चांसलर के कीव पहुंचने के दौरान हुआ हमला बता दें कि रूस ने ये हमला ऐसे समय में किया जब जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे.

उनके साथ जर्मनी की आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैटरीना रीचे भी मौजूद थीं.

मर्ज की यात्रा के दौरान कीव में एयर रेड सायरन बजते रहे और कई जगह धमाकों की आवाजें सुनाई दीं.

बता दें कि जर्मन चांसलर अपने इस दौरे के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे.

इस दौरान वे युद्ध की मौजूदा स्थिति और यूक्रेन के लिए आगे की सहायता पर चर्चा करेंगे.

जर्मन चांसलर ने जताई रूस की सैन्य क्षमता पर चिंता कीव पहुंचने के बाद मर्ज ने यूक्रेन के प्रति जर्मनी के समर्थन को दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में यूक्रेन को यूरोपीय देशों के मजबूत सहयोग की जरूरत होगी.

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि रूस की सैन्य क्षमता को नियंत्रित नहीं किया गया तो भविष्य में इसका खतरा यूरोप तक पहुंच सकता है.

कुछ ही दिनों में कई पुलों को बनाया निशाना बता दें कि कीव के नॉर्दर्न ब्रिज पर हुआ यह हमला कोई अकेली घटना नहीं है. हाल के दिनों में रूस ने इस महत्वपूर्ण पुल पर दूसरी बार हमला किया गया है.

इससे पहले कीव के सदर्न ब्रिज को भी निशाना बनाया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, 24 घंटे से कम समय में इस पुल पर कई हमले हुए हैं.

यह पुल राजधानी के सड़क नेटवर्क के साथ-साथ मेट्रो कनेक्टिविटी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

इस बीच यूक्रेनी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि अगर निप्रो नदी पर बने पुलों को लगातार निशाना बनाया जाता रहा, तो राजधानी के दोनों हिस्सों के बीच आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।